छत्तीसगढ़

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ पटवारी संघ का अध्यक्ष..

खैरागढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जिला पटवारी संघ खैरागढ़ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे के खिलाफ ग्राम डोकराभाटा निवासी भागचंद कुर्रे ने एसीबी को शिकायत की थी। जमीन संबंधी कार्य के लेकर पटवारी के पास भागचंद कुर्रे कई दिनों से चक्कर लगा रहा था। पटवारी उसका काम नहीं कर रहा था कई दिन घूमाने के बाद काम करने की एवज में 9 हजार रुपए की रिश्वत पटवारी ने मांगी। मोलभाव के बाद सौदा 9 हजार रुपए में तय हुआ।

गिरफ्तारी के बाद हंगामा
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही शहर में सनसनी मच गई। पटवारी संघ के कई सदस्य मौके पर पहुंच गए और “धर्मेंद्र भैया, हम आपके साथ हैं” के नारे लगाने लगे।

 

Leave a Reply

Back to top button