
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की बेटी मियारा आज 20 साल की हो चुकी हैं. लाइमलाइट से दूर रहने वाली मियारा को पिता ने काफी खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाये दी. रॉबर्ट ने मियारा के बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरों एक प्यारे सा कैप्शन के साथ सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. मिराया की तस्वीरों से पता चलता है कि वह घूमने-फिरने की खूब शौकीन हैं और काफी स्टाइलिश भी हैं. फोटोज के कैप्शन में रॉबर्ट ने अपनी बेटी की तारीफ में कई बातें लिखी हैं.
रॉबर्ट ने लिखा, ‘मेरी खूबसूरत, प्यारी बेटी मिराया को जन्मदिन की बधाई. 😘😍❤️🤗. तुम 20 साल की हो चुकी हो. तुम्हें देखकर जो पहला शब्द दिमाग में आता है, वो है निडर.’तुम पूरी तरह से आत्मनिर्भर, हिम्मत ना हारने वाली, सौम्य स्वभाव की और अपने परिवार, दादा-दादी, दोस्तों और सबकी देखभाल करने वाली लड़की, तुम हर किसी के साथ दोस्ती और रिश्ते निभाती हो. तुम एक ऐसी पर्यावरण प्रेमी हो जो हर दिन सीखने, सहेजने और बनाने में भरोसा रखती है.’ ‘मुझे तुम पर बहुत गर्व है
प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे हैं. बेटी का नाम मियारा है बेटे का नाम रेहान हैं जो 21 साल का है. दोनों बच्चे अपनेपेरेंट्स के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दोनों लाइमलाइट से भी काफी दूर ही रहते हैं. रेहान को फोटोग्राफी का बहुत शौक है और उनके इंस्टाग्रामअकाउंट पर इसकी साफ झलक देखने को मिलती है.



