रायपुर
छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को ED दफ्तर में पेश होंगे। शराब घोटाला मामले में ED ने लखमा को तलब किया है। वहीं इस मामले को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि, मैं कानून को मानता हूं, मैं पूरी जानकारी दूंगा। जो आरोप लगाए गए हैं उनका कल ईडी को जवाब देंगे। जो दस्तावेज मांगे गए हैं वह भी ED को देंगे।शराब घोटाले में कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। ED को जिस तरह से साक्ष्य मिले हैं, उससे एक बात तो साफ हो गया है कि शराब घोटाले संलिप्तता के मजबूत कड़ी ईडी के हाथ लग गयी है। खुद ईडी ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि शराब घोटाले में कवासी लखमा ने नकद लिये थे। आपको बता दें कि पिछले महीने ही ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी थी।



