छत्तीसगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी ने बलौदाबाजार हादसे पर जताया दुःख.. मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा..

रायपुर

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहायता राशि की घोषणा की है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को (PMNRF) प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से दो लाख रुपए दिए जाएंगे. वहीं घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.

आपको बता दें कि,  बीती रात बलौदाबाजार से भाठापारा के बीच खमहरिया में ट्रक और पिकअप मालवाहक में टक्कर से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 20 से अधिक घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इलाज जारी है. दो गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है. बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे. देर रात वे लौट रहे थे, तभी खमरिया में डीपीएस स्कूल के पास पिकअप को ट्रक ने टक्कर मारी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए.

Back to top button