नेशनल

पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा.. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा त्यागपत्र..

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बुधवार 2 बजे इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। पीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपकर 17वीं लोकसभा बंद करने की सिफारिस की है। साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

आज शाम 4 बजे NDA के घटक दलों की बैठक भी होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहेंगे। PM मोदी ने दोनों को कल फोन कर बैठक में शामिल होने को कहा था।

लोकसभा के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

PM मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी।

चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

 

Leave a Reply

Back to top button