नेशनल

मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए शुगर समेत कई दवाएं सस्ती कर दी

पंजाब
शूगर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट, जोड़ों के दर्दनिवारक तेल, इन्फेक्शन की दवाएं सस्ती कर दी है। इसके लिए नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने नोटिफिकेशन जारी किया है,  जिसमें दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए 39 फ़ॉर्म्यूलेशन के दाम तय किए हैं।  NPPA ने अधिसूचना जारी करके बताया है कि इसमें डायबिटीज, पेन किलर, बुखार और हार्ट, जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती होगी, साथ ही 4 स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी दे दी गई है।
 बता दें कि  देश में कोरोना महामारी के बाद दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च डब्ल रेट  से भी ज्यादा बढ़ गया था, जिसके चलते उक्त फैसला लिया गया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश करने से पहले लोगों को इस पर काफी उम्मीद थी।

Leave a Reply

Back to top button