छत्तीसगढ़

आरक्षक भर्ती परीक्षा, व्यापम ने जारी किया प्रवेश-पत्र.. 14 सितंबर को परीक्षा, केंद्र में 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य..

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

14 सितंबर को इन जगह होगी परीक्षा

परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। कुल परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट की है और इसमें 100 अंक होंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर के संभागीय मुख्यालयों में होगी।

परीक्षा केंद्र पर बिना फोटोयुक्त एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट आदि) के प्रवेश नहीं मिलेगा।

जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र में परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचें।
  • एंट्री गेट पर फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) होगी।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, इयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्ची, बैग, बेल्ट, टोपी आदि वर्जित रहेंगे।
  • परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का उपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के आधा घंटा पहले प्रवेश नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

2

Back to top button