छत्तीसगढ़

CG Assembly Election: मतदान केंद्र पर हमला..नक्सलियों ने की फायरिंग..वोटर्स को रोकने की कोशिश..

सुकमा। छत्तीसगढ़ में आज यानी कि 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। सुकमा के बंडा मतदान केंद्र पर नक्सलियों ने फ़ायरिंग की है। वोटर्स को मतदान केंद्र पहुंचने से रोकने की कोशिश की। वही जवाबी कार्रवाई के बाद भाग खड़े हुए. फ़िलहाल बंडा मतदान केंद्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. कोंटा इलाके के बंडा मतदान केंद्र का ये पूरा मामला है। डीआरजी जवानों ने भी की नक्सलियों पर जवाबी कार्यवाही देखी गई। जवानों की जवाबी कार्यवाही के बाद नक्सली भागते हुए नजर आए। मौक़े पर मतदान फिर हूई शुरू मौक़े पर डीआरजी के जवान अलर्ट मोड पर आ गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह टोंडामर्का इलाक़े में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में CRPF कोबरा बटालियन का जवान घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अमुसार, जहां IED ब्लास्ट हुई है वहां मतदान दल के सुरक्षा में जवान लगे थे।

Leave a Reply

Back to top button