छत्तीसगढ़

CG- शिक्षक ने की पत्नी की हत्या..थाने पहुचंकर किया सरेंडर..

गरियाबंद

शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शुक्रवार और शनिवार के दरम्यानी रात की बताई जा रही है। मृतिका का नाम मीना ध्रुव बताया जा रहा है। घटना गरियाबंद के मजरकटा की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार,  आरोपी पति डोमन ध्रुव सहायक शिक्षक है, जो गरियाबंद के ही मैनपुर ब्लॉक के इंदागांव में पदस्थ है। मामूली विवाद के बाद आरोपी शिक्षक डोमन ध्रुव ने अपनी पत्नी मीना ध्रुव की रॉड से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सहायक शिक्षक खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिसकर्मियों को पत्नी की हत्या कर देने की जानकारी दी। पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उनकी पत्नी मीना ध्रुव गजईपुरी में पदस्थ थी। दोनों मजराकट्टा में मकान बनाकर रहते थे। शुक्रवार की रात आरोपी डोमन कांत अपनी पत्नी पर घातक हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और खुद ही देर रात सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

Back to top button