छत्तीसगढ़

CG- पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर.. CAF के दो जवानों की मौत, एक की हालत गंभीर..

बस्तर

नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की मौत हो गई, वहीं एक जवान घायल है, जिसे हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है. सभी जवान CAF के हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से एक जवान की तबीयत खराब थी, जिसका इलाज करवाने साथी बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया. मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे. बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई.  हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है।

Back to top button