मेष राशि- आज आप परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित नजर आएंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलने से समय पर कार्यों को पूरा करेंगे। संतान पक्ष से आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दोस्तों से आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिल सकती है। परिवार का कोई सदस्य रोजगार के लिए घर से दूर जा सकता है। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।
वृष राशि- आज का दिन परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें। दोपहर बाद व्यवसाय से जुड़ी कोई खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। निवेश से अच्छा फायदा मिलेगा।
मिथुन राशि- व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी और नई योजनाओं पर काम भी करेंगे। आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। आज किसी प्रिय और महान व्यक्ति को देखकर आपका मनोबल बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
कर्क राशि- व्यापार के लिए की गई यात्रा काफी लाभदायक रहेगी, जिससे आपको धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। भाइयों के बीच चल रहा विवाद आज खत्म हो जाएगा और किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है।
सिंह राशि- काफी समय से कोई काम रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो जाएगा, जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आज धार्मिक कार्यों में संतान की रुचि बढ़ेगी और भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। बाहर के खान पान का ध्यान रखें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।
कन्या राशि- विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी उन्नति होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं।
तुला राशि- आज कारोबार में अच्छी उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आपके अधूरे कार्य आज भाग्य का साथ मिलने से पूरे हो जाएंगे। जमीन व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी हो जाएगी। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को आज शुभ समाचार मिलेगा। निवेश करना चाहते हैं आज का दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल रही है। जीवनसाथी का विशेष सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह से आपको कई लाभ मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- आज आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे और सफल भी होंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का है। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और ज्यादा मुनाफा मिलेगा।
धनु राशि- आज का दिन फलदायी रहेगा। आज घरेलू सामानों पर पैसा खर्च होगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही पैसे खर्च करने होंगे। अगर आज आप पैसों के लेन-देन की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा जातक आज काम से काम रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। अगर कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपको विजय प्राप्त होगी।
मकर राशि- आज का दिन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। उपलब्ध धन का प्रयोग निवेश करने में करेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कारोबार में किए गए कुछ नए बदलावों से आपको भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। संतान के विवाह के प्रसंग आज प्रबल हो सकते हैं।
कुंभ राशि- किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त का विचार कर रहे हैं तो उसके सभी संवैधानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह फिर से उठ सकता है। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। नौकरी पेशा जातक अगर नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो कुछ दिन रुक जाएं।
मीन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक और बौद्धिक क्षमता से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक साझेदार आपका सहयोग करेंगे और अच्छा मुनाफा भी होगा। नौकरी पेशा जातक अपने कामकाज से कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करेंगे और अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहेंगे। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए मददगार और उपयोगी साबित होगी, जिससे आप उनके साथ समय बिताएंगे। शाम को कहीं जाने की महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन शांत रहेगा।



