कांकेर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। वहीं, 10 सीट पर अभी भी मतदान होना है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। जिसमें कांकेर लोकसभा सीट भी शामिल है। चुनाव प्रशिक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे 20 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए, 6 घायल कर्मचारियों को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापुर में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, मधुमक्खियों के डंक मारने का पूरा मामला कांकेर के भानुप्रतापुर का है। जहां के एक निजी स्कूल सेंट जोसेफ में कर्मचारियों को आगामी चुनाव के लिए प्रशिक्षण दी जा रही थी। उसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों की झुंड ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। SDM भानुप्रतापपुर आस्था राजपूत ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात कर उनका हाल जाना।



