
रायपुर
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के ट्वीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तगड़ा प्रहार किया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सलाह से पहले ही केंद्रीय वित्त मंत्री से मैने जांच के लिए आग्रह किया हैं आप भी साथ चलिए।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दो घण्टे पहले ट्वीट कर चिटफंड के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाए थे। “भूपेश जी, एक झूठ छिपाने कितने झूठ बोलेंगे!अब इधर-उधर की बातें छोड़िए- सीधे चिटफंड की जांच पर आते हैं. आप मुख्यमंत्री हैं, केन्द्रीय वित्त मंत्री से ईडी से जांच के लिए समय मांगिए- जहां, जब, जैसे भी चलना है बताईए- मैं आपके साथ चलने तैयार हूं।बस अब और झूठ और बहाने नहीं” पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर तीखा तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह को ट्वीट लिख कर जवाब दिया हैं कि आपके आग्रह के पहले मैने 27 जून 2022 को प्रधानमंत्री,केंद्रीय वित्त मंत्री व गृहमंत्री को पत्र लिख कर इस मामले में जांच का निवेदन कर दिया हैं। जहां तक कार्यवाही का प्रश्न है तो अब बात जब भाजपा नेताओं की आती हैं तो वहां मुलाकात से बात नही बनती धरना देना पड़ता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं FIR की कॉपी निकलवा लेता हूं आप कोरोना से स्वस्थ्य हो जाइए दोनों एक साथ दिल्ली चलेंगे। इसी बहाने लगे हाथ केंद्र से GST क्षतिपूर्ति की बंद की गई राशि बंद न करने का निवेदन कर लेंगे।मुख्यमंत्री ने रमन सिंह से एक मदद मांगी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि तब तक आप भी एक मदद कर दीजिए और अपने घर के पते का किसी अभिषाक सिंह के द्वारा दुरुपयोग करने का FIR थाने में दर्ज करवा दीजिये। पनामा पेपर्स में जिस रमन मेडिकल स्टोर का नाम है उसकी भी जांच हो जाएगी।
सीएम का पूर्व सीएम पर आरोप
बता दें कि सीएम भूपेश ने इडी की कार्रवाई को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह पर भी आरोपों के तीर छोड़े थे. उन्होंने ED को चुनौती देते हुए कहा था कि ED पहले ये पता लगाए कि रमन सिंह और उनके परिजनों के मामलों की जांच करे. ED पता लगाए कि सीएम साहब और सीएम मैडम कौन है ? मुख्यमंत्री बघेल ने मंच से रमन सिंह और उनके परिजनों का नाम लेते हुए आरोप लगाए थे. इसके बाद से ही वर्तमान और पूर्व सीएम के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया. यहां तक कि रमन सिंह ने सीएम भूपेश के चुनौती तक दे डाली कि यदि वे साबित कर दें कि उनके कार्यकाल में एक रुपये की भी हेराफेरी हुई है तो वे सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लेंगे.



