रायपुर
छत्तीसगढ़ के साइकोकिलर उदयन दास ने माता-पिता और लिव-इन पार्टनर आकांक्षा शर्मा की हत्या कर देश को झकझोर दिया था। उदयन को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक फास्ट ट्रैक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
दास ने 2010 में रायपुर में अपने घर पर अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी और उनके शवों को बगीचे में गाड़ दिया था। वहीं जुलाई 2016 में उदयन ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। बाद में उसने कथित तौर पर उसके शरीर को एक बक्से में रख दिया और अपने बेडरूम के अंदर एक मकबरा बना दिया।
कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और हत्या के लिए 20,000 रुपये का जुर्माना और दो साल की कैद की सजा सुनाई है।और सबूतों से छेड़छाड़ के लिए 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।



