रायपुर / जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ का वृहद एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4,252 सहित देश-विदेश से कुल 15,000 रोवर, रेंजर एवं सीनियर स्काउट-गाइड भाग लेंगे। आपको बता दे इस मामले मे तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को सूचना दिए बगैर पद से हटाए जाने और कार्यक्रम का स्थान बदले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।



