
रायपुर
तेलीबांधा में स्थित ऑक्टोपस बार बंद होने के समय 11 लोगों ने नशे की हालत में ग्लास तोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट की है. वेटर ने ग्लास तोड़ने से मना किया तो उस पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया. पीड़ित वेटर खगेशवर मांझी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी गोलू सहित 10 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
पीड़ित वेटर खगेशवर मांझी ने पुलिस को बताया कि मैं मौलीपारा तेलीबांधा रायपुर में रहता हूं, आक्टोपस बार में वेटर का काम करता हूं. रात्रि करीब 1 बजे ऑक्टोपस बार बंद कर रहे थे, उसी समय अंदर काउंटर में बैठे चार युवक जो बार से बाहर आ रहे थे उनमें से एक व्यक्ति गोलू जो मौलीपारा में सब्जी की दुकान चलाता है और एक लड़के के साथ दो अन्य व्यक्ति कांच का गिलास तोड़ते हुए बार से बाहर निकले, इसी बीच मैं गेट पर खडा था. गोलू को कांच का गिलास तोड़ने से मना किया, जिससे वह गुस्से में आकर गाली गलौच किया और जेब में रखे धारदार हथियान से हमला कर दिया. इस दौरान गोलू ने बार से बाहर आकर अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया. उसके 10 अन्य साथी लोग बार के सामने आ गए और सबने मिलकर मुझे और सोनू रैकवार जो बार में किचन में काम करता है उसके साथ मारपीट किया.



