छत्तीसगढ़

CG- महिला वकील की हत्या, निर्वस्त्र हालत में मिला शव..अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश,एसएसपी को ज्ञापन..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला अधिवक्ता की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह इलाके में तीन दिन पहले मिली निर्वस्त्र युवती की लाश की पहचान आराधना सिदार के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील थीं।

मृतका की पहचान होने के बाद अधिवक्ता संघ और परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में वकील एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन आराधना को फोन किया गया था, लेकिन कॉल किसी अंजान युवती ने रिसीव किया। वह आराधना की आवाज में बात करने की कोशिश कर रही थी, जिससे परिवार को शक हुआ।

परिवार और अधिवक्ता संघ का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कई बिंदुओं पर कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button