रायपुर। के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके कांग्रेस नेता अमित दास का हार्टअटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे, जहां एक निजी रिजॉर्ट में ठहरे थे।
गुरुवार रात स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन हालत लगातार खराब होती गई और हार्टअटैक आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उनके शव को रायपुर लाया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अमित दास रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेताओं में गिने जाते थे। वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।



