छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप से पिस्तौल के दम पर लाखों की लूट, 3 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार..

सुकमा। जिला पुलिस ने बुधवार देर रात दुर्गा ज्वेलर्स में हुई लूट की कोशिश के मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए सिर्फ 3 घंटे के भीतर फरार आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक आरोपी को मौके से ही पकड़ा गया था।

लूट की नीयत से दुकान में घुसे थे नकाबपोश

आरोपी दिनांक 04 दिसंबर 2025 की रात लगभग 8:30 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में दो नकाबपोश आरोपी पिस्टल का भय दिखाकर अंदर घुसे और आभूषण लूटने लगे। उन्होंने दुकान संचालक को धमकाया और हमला कर आभूषण छीनने की कोशिश की। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एक आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी हथियार समेत फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी किरण चव्हाण स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने तुरंत जिला सीमा को पूरी तरह सील करने, सभी एग्ज़िट रूट पर नाकाबंदी लगाने, विशेष टीम रवाना करने और वार रूम से सतत मॉनिटरिंग करने जैसे निर्देश जारी किए।

फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित की और जंगल व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान शुरू किया। वाहनों की कड़ी चेकिंग की गई और सभी संभावित रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया। इसी तेज और सघन कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने घटना के मात्र तीन घंटे के भीतर ही फरार आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Back to top button