सूरजपुर। सूरजपुर जिले में सोमवार सुबह करीब 4 बजे दो दंतैल हाथियों ने बुजुर्ग दंपती को पटक-पटक कर मार डाला। रात में दोनों पति-पत्नी जंगल किनारे बसे कच्चे मकान में सो रहे थे। तभी हाथी पहुंच गए और घर को भी तोड़ दिया। वे लगातार अंदरूनी इलाके में रह रहे वनवासियों को अपना शिकार बना रहे हैं और जानमाल का नुकसान कर रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना सूरजपुर जिले का हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा के रहने वाले दंपत्ति के घर को दो हाथियों ने ढहा दिया। इसके बाद अपनी जान बचाने बुजुर्ग दंपत्ति भाग रहे थे। दोनों हाथियों ने उन्हें दौड़ाया पटक कर उन्हें मार डाला। बताया जा रहा हैं कि अपने दल से बिछड़ कर दो हाथी दरहोरा क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। बहरहाल वनविभाग और पुलिस ने ग्रामीणों को बचाव और सुरक्षा के लिए घरों से बाहर नहीं निकलने और जंगलों में नहीं जाने की हिदायत दी हैं। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने शवों को जब्त कर अस्पताल रवाना किया। एक साथ दोनों की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं।



