छत्तीसगढ़

CG- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज पहुंचेंगे रायपुर.. राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा..

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज 12 से अप्रैल दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। जगदलपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं दूसरे दिन राहुल की सभा में भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। राहुल जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा करेंगे। राहुल बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगेंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज शाम 5:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। स्पेशल विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का पायलेट जायजा लेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी का भी राजनांदगांव दौरा प्रस्‍तावित है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रियंका की राजनांदगांव में सभा होगी।

Leave a Reply

Back to top button