मेष राशि- आज का दिन मेष राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग आज लोगों को जोड़ने में सफल रहेंगे। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है, जिसकी इच्छा आप काफी समय से कर रहे थे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। परिवार का आपको सहयोग मिलेगा, भाइयों से आपको अपेक्षित लाभ मिल सकता है।
वृष राशि- आज का दिन वृष राशि के लिए बेहतर रहने वाला है। आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिए इससे आपको फायदा होगा। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और लाभ मिलेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का शुभ गोचर हो रहा है जो परिवार में आपके सुख और आनंद की वृद्धि करेगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से आप आज प्रसन्न होंगे। किसी अनजान व्यक्ति से भी आपको आज मदद मिल सकती है। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन राशि- सेहत के मामले में आपको आज सचेत रहने की जरूरत है। अगर कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। आप अपने बच्चों को नीति और रीति-रिवाज के बारे में समझा सकते हैं। आपको अपने कुछ निजी मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी पारिवारिक झगड़े को दोनों पक्षों की बात सुनकर सुलझा लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस से जुड़े किसी काम से आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के लिए सुखद है। नई संपत्ति खरीदने के प्रयास में सफल होंगे। यदि आप कोई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। साझेदारी में कोई भी काम करने में आप पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे। नौकरी में आज आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। आपको आज कोई सम्मान और उपहार भी मिल सकता है। सितारे कहते हैं दांपत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आज समस्या सुलझ सकती है। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।
सिंह राशि- विद्यार्थी पूरी मेहनत और लगन से अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे। नौकरी करने वाले लोग अपने वरिष्ठों को अपने काम से खुश रखेंगे, लेकिन किसी पर बहुत अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। वैसे आज आपको किसी की बातों में आकर कोई निवेश या निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप अपनी माता की किसी शारीरिक समस्या के कारण चिंतित हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा।
कन्या राशि- आज का दिन उत्तम रहेगा। आज पढ़ाई और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आप पैसों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो आज आपको किसी मित्र या परिचित के माध्यम से लाभ का मौका मिलेगा। आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से व्यवसाय संबंधी कोई मदद ले सकते हैं। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा होता नजर आ रहा है। निजी मामलों में सावधानी बरतें, अन्यथा कोई आपको गुमराह कर सकता है।
तुला राशि- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए खुशी भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आज आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुख के साधन भी बढ़ेंगे। घर परिवार में आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजना शुरू कर सकते हैं। निवेश के द्वारा भी आज आपको लाभ मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप शाम के समय मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि से चतुर्थ भाव में कुंभ राशि में आज गोचर करेंगे जिससे आपका सम्मान और सुख बढेगा। आप सामाजिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाएंगे और प्रभाव में वृद्धि होगी। छोटे लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से न जाने दें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप सफल रहेंगे। आज भाईचारे की भावना बढ़ेगी। सितारे कहते हैं आज आप जिन क्षेत्रों में भी मन लगाकर काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु राशि- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके धन में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। परिवार में किसी नये मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, परिवार के किसी सदस्य की वजह से मानसिक उलझन और तनाव महसूस कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। जो लोग कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनको आज अच्छा मौका मिलेगी।
मकर राशि- आपकी वाणी की सौम्यता आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ परिवार में भी सम्मान दिलाएगी। आपको रचनात्मक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। पूर्व में किए गए काम के लिए भी आपको आज प्रोत्साहित किया जा सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको अपने किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज आपकी सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि- आज का दिन आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ भी आज मिलेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको दिखावे के चक्कर में ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहिए और अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी लेन-देन के मामले में सावधान रहें। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इनका प्रदर्शन आज बेहतर होगा।
मीन राशि- आज का दिन मीन राशि के लिए कोई नया काम शुरू करने के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्त होगी। आपको कुछ नया सीखने और जानने का मौका मिलेगा जो आपके करियर के लिए बेहतर रहेगा। आपकी राशि में सूर्य बुध के गोचर से आपको बुद्धि कौशल का लाभ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों के प्रभाव और लाभ में आज वृद्धि होगी।