रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। कारोबारी विष्णु शर्मा से दिनदहाड़े लूट की गई है। बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े दफ्तर में घुसकर 27 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए हैं। कारोबारी की शिकायत पर खरोरा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना खरोरा इलाके की है। पीड़ित कारोबारी का नाम विष्णुशर्मा है। विष्णुशर्मा किसानों से धान खरीद कर राइस मिलर्स को बेचने का काम करता है। आज जब कारोबारी अपने दफ्तर में थे, इसी दौरान दो बाइक सवार लूटरे आये और हथियार के दम पर करीब 27 लाख लूट कर वहां से फरार हो गये। खरोरा पुलिस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची है। साथ ही घटना स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है।



