रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति अमित शाह की प्रतिबद्धता एवं निरंतर सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।
अमित शाह के रायपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।



