छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला! घर के आंगन में मिली राजमिस्त्री की खून से लथपथ लाश..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला। वहीं कमरे के अंदर खून के छींटे और बिखरा हुआ सामान मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर के आंगन में मिली लाश

यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी कला गांव के टिकरापारा का है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अंगत चौधरी पिता घूर साय के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और घर में अकेले रहता था।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अंगत का शव उसके ही घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला। कमरे के अंदर भी खून के छींटे और सामान बिखरा हुआ था। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही राजमिस्त्री की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

2

Back to top button