छत्तीसगढ़

कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 5 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट की मंजूरी ले सकती है। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद कई अहम निर्णयों का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में प्रदेश की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button