रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र के डुंडा स्थित स्वागत विहार कॉलोनी के खुले प्लॉट में 35 वर्षीय महिला सुभद्रा साहू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला बोरिया कला की रहने वाली थी और घरों में काम करती थी। वह काम के लिए निकली थी, जिसके बाद उसका शव सुनसान इलाके में मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से सुनसान जगह पर लाया गया हो सकता है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।



