छत्तीसगढ़

CM के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी..

दिनेश कुमार द्विवेदी, मनेन्द्रगढ़। आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज साहू को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

दरअसल, 21 मई को ग्राम कुशहा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद थे। इसी दौरान मंच से बोलते हुए मनोज साहू ने कहा कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।” कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने मुख्यमंत्री से इस बयान को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि यह ‘सुशासन तिहार’ का विषय नहीं है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने मनोज साहू को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सार्वजनिक मंच से पार्टी और विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए 7 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Back to top button