छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला..

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी विजय पांडेय ने विभाग में कसावट लाने के उद्देश्य से तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को थाना प्रभारी नवागढ़ से हटाकर रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय को यातायात शाखा से नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सउनि सियाराम यादव का भी थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीडीह तबादला किया गया है।

इसी के साथ जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इस विशेष टीम के पर्यवेक्षण अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को बनाया गया है। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर में रहेगा और इसमें कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य अवैध खनन और रेत परिवहन पर कड़ी निगरानी रखना तथा माफियाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना है।

Leave a Reply

Back to top button