रायपुर /छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली कथित “रेड रूम टेक्नो पार्टी” पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक फर्जी कैफे से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां इस पार्टी के आयोजन की तैयारी चल रही थी।
पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बताया गया कि निजी कैफे में आपत्तिजनक पार्टी के प्रस्तावित आयोजन के संबंध में मीडिया के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी। प्रस्तावित आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। आयोजकों को भी चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है। संबंधित कैफे को निर्देश जारी किए गए हैं
साथ ही सभी होटलों / क्लब / कैफे आदि को निर्देशित किया गया है कि बिना अनुमति / विधिवत सूचना के किसी भी तरह के आकस्मिक आयोजन न किया जाए।
कानून व्यवस्था भंग करने वाले आयोजनों पर कार्रवाई की जाएगी
पुलिस कमिश्नरेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए तीन आयोजकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी का सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।



