छत्तीसगढ़

IAS Transfer: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सरकार ने जारी किया आदेश..

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 43 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है।

जारी सूची में विभिन्न विभागों और जिलों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को स्थानांतरित कर अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है।   

Leave a Reply

Back to top button