कोरबा। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस भीषण हादसे में कार के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। जिससे कार सवार दोनों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। दोनों शख्स बिलासपुर से कार में सवार होकर विश्रामपुर तातापानी महोत्सव में शामिल होने रवाना हुए थे।
मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। बिलासपुर तोरवा निवासी गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष) पिता मानिक चंद्र डे एवं देवरीखर्दु तोरवा निवासी अरुण सेन (36 वर्ष) पिता बनारसी लाल सेन मंगलवार की रात लगभग 11 बजे अपने ईको वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1673 में सवार होकर टेंट का सामान व रुम हीटर लेकर बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह लगभग 4.30 बजे मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर फॉरेस्ट बेरियर के समीप पहुंचे थे कि उनकी तेज रफ्तार ईको वाहन सीधे 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी और वाहन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और वैधानिक कार्यवाही कर जांच शुरु कर दी है।



