छत्तीसगढ़

CG- ओपन स्कूल परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 15 जनवरी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

15 जनवरी 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन

ओपन स्कूल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सामान्य शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश सामान्य तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे विलंब शुल्क ₹500 के साथ 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट ओपन करते ही होम स्क्रीन पर आवेदन फार्म मार्च-अप्रैल 2026 दिखेगा। जिस पर क्लीक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

ओपन स्कूल की अपील- समय पर करें आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल प्रबंधन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे समय-सीमा, शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी समय रहते अध्ययन केंद्रों व वेबसाइट से प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।

Leave a Reply

Back to top button