छत्तीसगढ़

अमित बघेल ने किया सरेंडर, 26 दिनों से थे फरार, थाने में फोर्स तैनात..

रायपुर। हेट स्पीच मामले में फरार चले रहे आरोपी अमित बघेल ने सरेंडर कर दिया है। अमित बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर किया है। उनके खिलाफ प्रदेश भर में जोरदार आंदोलन हुआ था।

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे थे। कोर्ट और थाने के आस-पास सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

24 नवंबर की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि, वह FIR क्लबिंग जैसे किसी मुद्दे पर हस्तक्षेप नहीं करेगा। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि, पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी। पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए।  अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार है, उन पर 12 राज्यों में FIR दर्ज है।

Leave a Reply

Back to top button