रायपुर/ राजधानी रायपुर में अण्डे बेचते बेचते सूदखोरी और अपराध की दुनिया में नामचीन अपराधी बन कर फरार आरोपी वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। रायपुर के सड़कों पर पुलिस ने अपराधी का जुलूस निकाला ।क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, सूदखोरी सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं उसका छोटा भाई रोहित तोमर अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
थाना तेलीबांधा के अपराध क्र.332/2025 धारा 296,115(2),351(2),3(5) बी.एन.एस., थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 229/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा०न्या०स०, धारा 04 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के प्रकरण के फरार आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी तथा रोहित सिंह तोमर दिनांक घटना से लगातार फरार चल रहे है।
रायपुर पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी दोनों भाईयों की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। आरोपीगण किसी भी प्रकार का डिवाईस का उपयोग नहीं कर रहे थे तथा बार – बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी हेतु टीमों को राजस्थान, हरियाणा एवं ग्वालियर रवाना किया गया था। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी को ग्वालियर में लोकेट किया जाकर उसकी रेकी कर आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी दोनों भाईयों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। आरोपियों के संपत्ति को चिन्हांकित किया जाकर कुर्की कार्यवाही कराये जाने की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं
कार्यवाही में निरीक्षक शील आदित्य सिंह थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, महेन्द्र राजपूत, सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्ठी, घनश्याम साहू, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. प्रमोद बेहरा, विकास क्षत्री, भूपेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत एवं अभिषेक सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।



