छत्तीसगढ़

BREAKING : खरोरा स्थित ITBP कैंप बना कोरोना का हॉटस्पॉट…मिले 10 पॉजिटिव

खरोरा

स्थित आइटीबीपी कैम्प में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। महज तीन दिनों के अंतराल में बुधवार को पॉजिटिव केस मिले हैं। लगातार पॉजिटिव प्रकरण मिलने से कैम्पवासियो में दहशत का माहौल है। बुधवार को दूसरी बार यहां कोरोना संक्रमित मिले हैं। तिल्दा के बी.एम.ओ आशीष सिन्हा ने बताया कि यहां 10 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि की गई है, जिसमे 4 कांस्टेबल, 2 महिलाएं और चार बच्चे हैं। ये सभी पहले पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सम्पर्क में आये थे जिनका जांच के बाद इन मरीजो में भी कोविड19 पॉजिटिव की पुष्टि की गई है। लगातार केस बढ़ने की वजह से बाकी जवानों और महिला पुरुषों में भय का माहौल है।इससे पूर्व भी 12 जुलाई को भी 8 लोगों के कोरोना संक्रमित हो जाने की पुष्टि हुई थी, जिसमें महिला और बचे भी शामिल थे। कैम्प के अंदर निवासरत परिवार काफी डरे हुए हैं। साथ में ही सब्जी मंडी लगती है जहां पर सैकड़ों की संख्या में सब्जी विक्रेताओं का आना जाना लगा रहता है। खरोरा नगरवासियों ने प्रशाशन से मांग की है कि बगैर मास्क वालों पर और लापरवाही करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Back to top button