दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। ताजा मामले में ED की टीम ने दुर्ग जिले में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास पर छापा मारा है।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई भारत माला परियोजना से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है। ED की टीम सुबह से ही दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि चतुर्भुज राठी लंबे समय से इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सक्रिय हैं और उनकी कंपनी अमर इंफ्रा/अमर बिल्डर्स देशभर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है। हाल ही में उनके कोयला कारोबार में एंट्री की भी चर्चा रही है।
ED की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।



