बलरामपुर। सड़क हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। वहीं एक जवान और वाहन चालक घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का वाहन पलट जाने से यह हादसा हुआ। हादसा जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड का है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड का है। CAF के जवान पिकअप में सवार होकर आ रहे थे तभी भूताही मोड के पास गाड़ी की ब्रेकफेल हो गई और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो जवान की मौत हो गई। एक जवान और वाहन चालक घायल है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।



