छत्तीसगढ़

CG- पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.. 8 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, दो घायल..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है वहीं दो घायल हैं। फोर्स अभी मौके पर ही मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों को ऑपरेशन के लिए निकले थे। पिछले 3 दिनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं।

जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर रखा है। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ हो रही है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक फोर्स ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या भी बढ़ सकती है।

 

Leave a Reply

Back to top button