जशपुर। जशपुर जिले में 6 आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। शादी समारोह से सहेली के साथ लौट रही छात्रा के साथ छह आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर जशपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल है। घटना सन्ना थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता बालिका के पिता ने 5 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 जून को उसके गांव में शादी कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उसकी 13 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ गई थी। कार्यक्राम में शामिल होने के बाद उसी रात 12 बजे दोनों पैदल अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में गांव का मनोज कुमार मिला जो अपने अन्य 2 नाबालिग साथियों के साथ नशे में वहां खड़ा था। पीड़िता और उसकी सहेली जो शंकरगढ़ (बलरामपुर) से आई थी, उसे तीनों आरोपी पकड़ने लगे। इसी दौरान पीड़िता कि सहेली वह से डरकर हाथ छुड़ाकर भाग गई। जिसके बाद तीनों लड़के पीड़िता नाबालिग को खींचते हुये जंगल की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के 2 लड़के जो मिर्ची खेती की रखवाली करने जा रहे थे, लड़की को ले जाने से मना किया गया। इस बात से नाराज आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। फिर तीनों आरोपी नाबालिग लड़की को जंगल में ले जाकर जबरदस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म किये। उसके बाद वहां प्रवीत पैंकरा अपने अन्य 2 नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा और वो भी बारी-बारी से दुष्कर्म किये। घटना के बाद पीड़िता जैसे तैसे रात 3 बजे पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छुटकर रोते हुये घर पहुंची और परिजनों को घटना कि जानकारी दी।
मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रवीत पैंकरा उम्र 21 साल, मनोज कुमार 24 साल निवासी सन्ना को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। घटना में शामिल 4 अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।