रायपुर. ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम साय ने ट्वीट कर कहा- ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। वे हमेशा भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के पक्षधर रहे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।
ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। वे हमेशा भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के पक्षधर रहे।
उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 20, 2024



