रायपुर। के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स कारोबारी के बेटे का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान प्रवाल सोनी के रूप में हुई है, जो ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और परिवार की दुकान संभालता था
जानकारी के मुताबिक, प्रवाल सोनी का शव सदर बाजार स्थित उनके घर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि परिवार में कुछ पुराने विवाद भी चल रहे थे। वहीं, इस दुखद घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।



