रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा अयोग द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक संचालक कृषि की चयन सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार मेरिट सूची जारी कर दी है। परीक्षा में भीम कुमार ने टाप किया है। कुल सात पदों के लिए ये भर्ती परीक्षा हुई।




