छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश, प्रदीप और रूचिर गर्ग ने दिया इस्तीफा..

सीएम भूपेश बघेल के सभी चारों सलाहकारों के इस्तीफे के बाद राज्य शासन ने एक दिसंबर से उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए सभी सरकारी सुविधाएं वापस ले ली है।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब अधिकारी, निगम मंडल के अध्यक्ष व सलाहकारों ने भी इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। सोमवार को ही संविदा पर काम कर रहे प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, निगम-मंडल के कई अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया था।

भूपेश बघेल के 4 सलाहकारों ने भी इस्तीफा दे दिया है। सीएम भूपेश बघेल के सभी चारों सलाहकारों के इस्तीफे के बाद राज्य शासन ने एक दिसंबर से उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए उनकी सभी सरकारी सुविधाएं वापस ले ली है। इनमें राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, पंचायत ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग शामिल हैं। इन सभी ने तीन दिन पहले ही इस्तीफा भेज दिया था। ।

Leave a Reply

Back to top button