छत्तीसगढ़

भेंट-मुलाकात: CM भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के युवाओं से कर रहे संवाद..‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ विषय पर चर्चा..

अंबिकापुर:  पी. जी. कॉलेज हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में भारी जोश के बीच विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरगुजा संभाग के 6 जिलों कोरिया, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर -रामानुजगंज व जशपुर के युवाओं के बीच मुख्यमंत्री का हुआ आगमन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण एवं राजगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। https://www.youtube.com/live/bNd1SOAwym4?feature=share

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात कर रहे है। दरअसल भेंट-मुलाकात हॉकी स्टेडियम पी.जी. कॉलेज मैदान अंबिकापुर में आयोजित है। मुख्यमंत्री बघेल ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ विषय पर युवाओं से चर्चा कर रहे है। अपने मुख्यमंत्री को पाकर युवाओं का समूह बेहद खुश है।

अपने मुख्यमंत्री से संवाद के लिए बड़ी संख्या में युवा उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ी गीतों और धुनों में जमकर झूम रहे युवा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभंकर बछरु भी युवाओं के साथ ताल से ताल मिला रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में सरगुजा के केआर कॉलेज के छात्र अंकित गुप्ता, आई एन आर सी कॉलेज की छात्रा वैशाली, पी जी कॉलेज की छात्रा अनु विश्वकर्मा, होलीक्रॉस कॉलेज की छात्रा मानसी चौरसिया ने मुख्यमंत्री को स्केच भेंट किया।

कार्यक्रम के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, सांसद दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सलाहकार राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Back to top button