छत्तीसगढ़

CG ED Raid: ED ने 51.40 करोड़ की संपत्ति की अटैच.. IAS रानू साहू,सूर्यकांत तिवारी और दो कांग्रेस विधायक समेत इन लोगों की संपत्ति अटैच..

रायपुर: ED ने IAS रानू साहु, सुर्यकांत तिवारी, विधायक देवेंद्र यादव, चंद्रादेव प्रसाद राय और कई लोगों की ₹51.40 करोड़ की संपत्ति अटैच की। इस मामले में एजेंसी ने ₹170 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी. अब तक कुल ₹221.5 करोड़ की संपत्ति अटैच की। विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि बादल सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की संपत्ति जब्त नहीं की गई है. और ना नहीं संपत्ति अटैच करने के बारे में सूचना दी है. इससे पहले मिली ED की नोटिस का जवाब विधायक द्वारा दिया गया है.

रायपुर में चेंबर पदाधिकारी भरत बजाज के भाई रवि बजाज के यहां ED ने रेड मारी है. जानकारी के मुताबिक अवैध उगाही की रकम हवाला के ज़रिए बाहर भेजने के शक में ईडी की सुबह से छापेमारी जारी है. ईडी सूत्रों का दावा है कि अरबों के लेन देन का खुलासा हो सकता है. हवाला के मुख्य कर्ता-धर्ता रवि बजाज को बताया जा रहा था. शिकायत के आधार पर ED ने यह कार्रवाई की है. शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की कड़ी पूछताछ जारी है

Back to top button