छत्तीसगढ़

CG- घर से भागे प्रेमी जोड़े ने किया आत्महत्या..रेलवे ट्रेक के पास मिला दोनों का शव..

दुर्ग

एक प्रेमी जोड़े ने दुर्ग में जहर खाकर दोनों ने आत्महत्या कर लिया।  युवक की लाश बघेरा के पहले रेलवे लाइन के पास मिली है। जबकि नाबालिग लड़की का शव दुर्ग रेलवे स्टेशन से लगे विजय नगर के पास रेलवे लाइन पर पड़े मिला। किशोरी के परिवार वालों ने अर्जुनी थाना में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों के शव मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने जांच शुरू कर इसकी जानकारी धमतरी अर्जुनी पुलिस को दे दी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान तुलाराम साहू (19) और नाबालिग उम्र 16 वर्षीय के रूप हुई है। दोनों धमतरी अर्जुनी थाना क्षेत्र के जालमपुर और अछोटी गांव के रहने वाले थे। दोनों 2 सितंबर से धमतरी से एक साथ निकले थे। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन उनके परिवार वाले इसके खिलाफ थे। इसलिए दोनों वहां से एक साथ भागे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पहले एक साथ कहीं रुके हुए थे और फिर दुर्ग में आकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की शिनाख्त हो गई है पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ने पहले कीटनाशक दवा का सेवन किया। इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई अर्जुनी पुलिस कर रही है।

Back to top button