
जांजगीर चांपा
7 साल की बेटी के सामने व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी पानी टंकी से कूदकर जान दे दी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह की है।
जानकारी के अनुसार, अमलीडीह निवासी मनोज बरेठ मंगलवार की रात शराब के नशे में रात 11 बजे के बीच अपने घर पहुंचा था। इस दौरान पत्नी से उसका पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज ने अपनी छह साल की बच्ची के सामने ही पत्नी पर डंडे और तवे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे रमशीला बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपनी बच्ची को भतिजे के घर छोड़कर हत्या की जानकारी देकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भतिजे ने इसकी सूचना गांव के सरपंच और डाॅयल 112 को दी।
जांच के दौरान हत्या के दूसरे दिन आरोपी मनोज बरेठ की लाश गांव के पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ मिली। शव को देखने से पुलिस आषंका लगा रही है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी कर ली होगी। इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुट गई है।



