छत्तीसगढ़

CG: दो छात्रों में विवाद के बाद चले चाकूबाजी..एक छात्र ने दूसरे छात्र पर किया हमला..मोजे में चाकू छिपाकर स्कूल पहुंचा था छात्र..

रायपुर

आत्मानंद स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना साेमवार की बताई जा रही है। स्‍कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना को लेकर प्रबंधन बिल्‍कुल भी गंभीर नहीं है। स्‍कूल प्रबंधन ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी है।

माना के आत्मानंद स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। इससे गुस्‍साए छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। एक छात्र दूसरे छात्र की पहले तो बहस होती है। इसके बाद गुस्‍से में छात्र ने मोजे से चाकू निकाल लिया और दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। हमला करने वाला छात्र मोजे में छिपाकर चाकू लाया था। हमले में पहले तो छात्र बच जाता है, तो हमलावर छात्र का गुस्‍सा और भड़क जाता है। और दोबारा चाकू से छात्र पर कई बार वार कर देता है। जिससे छात्र घायल हो गया हैं. स्‍कूलों में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस पूरी घटना में स्‍कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई हैं.स्‍कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना थाने में देने की बजाय स्कूल बच्चे का इलाज कराकर घर भेज दिया.

Back to top button