
भिलाई
तेज रफ्तार हाईवा ने 9वीं क्लास की दो छात्रा को पीछे से ठोकर मार दिया। घटना में एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरे की हालत गंभीर है. दोनों छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को पकड़कर ले गई. शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, वार्ड 31 उरला निवासी खुशी साहू और सलौनी दोनों जंजगिरी हाईस्कूल में 9वीं की छात्रा है. गुरुवार को दोनों उरला की ओर से स्कूल जाने के लिए निकले थे. पीछे से तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने दोनों छात्राओं को चपेट में ले लिया. छात्रा सड़क पर गिरी तो वाहन छात्रा के ऊपर से गुजर गया। हादसा होते देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने वाहन रुकवा लिया और सड़क जाम कर दी।




